रक्षाबंधन स्पेशल: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की सजी कलाइयां, गांव की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर लिया सुरक्षा का वचन, जवानों की आंखें हुई नम

Must Read

सुकमा। दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहे सुकमा जिले की फिजाएं अब बदल रही है. जहां सुकमा जिले में घटी नक्सल वारदातों के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बल के जवानों और स्थानीय लोगों के बीच भय और अविश्वास का माहौल देखा जाता रहा है. लेकिन अब इसी क्षेत्र की महिलाएं और बहनें सुरक्षा बल के जवानों की सलामती की दुआएं मांग रही हैं और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही हैं.]आज एक ऐसी ही तस्वीर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से निकल कर सामने आई है. जहां आज पूरा देश रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा. वहीं अंदरूनी क्षेत्र में तैनात जवानों को इस त्योहार पर परिवार की कमी महसूस न हो और इनकी कलाई सुनी न रहे इसलिए गांव की बहनों ने भाई बहन के प्रेम के इस अटूट बंधन के पावन त्योहार पर जवानों को रक्षा सूत्र बांधने सैकड़ों की संख्या में कैंप पहुंची. इन बहनों को आज के दिन अपने समक्ष पा कर जवानों ने भी काफी खुशी जताई है और भावुक हो गए. वहीं कई जवानों के आंखें नम हो गई.

Latest News

MP सरकार जनता को फिर बनाएगी कर्जदारः लाडली बहना और कर्मचारियों की सैलरी के लिए ले रही कर्ज, अब तक 3 लाख 95 हजार...

, भोपाल। मध्यप्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। प्रदेश सरकार...

More Articles Like This