पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी,आरोपी महिला गिरफ्तार

Must Read

पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी,आरोपी महिला गिरफ्तार 

भिलाई- छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने युवक के अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने युवक की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला और युवक पिछले एक माह से उतई थाना क्षेत्र के चुनकट्टा गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। 12 अगस्त को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्साई महिला ने युवक पर वार कर दिया। इसके हमले में युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद महिला फरार हो गई थी। उतई थाना पुलिस इस मामले को सुलझाने के बाद महिला की तलाश कर रही थी। वहीं आज पुलिस टीम ने आरोपी महिला को गरियाबंद से गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This