लोकल ट्रेन में सिख टिकट चेकर पर हमला:पंजाब में अकाली दल ने जताया रोष

Must Read

मुंबई रेलवे में सेवारत एक सिख टिकट चेकर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद देश में सिखों के खिलाफ चल रहे हेट कैंपेन का पंजाब में विरोध शुरू हो गया है। इस पर अकाली दल के नेताओं ने रोष जताया है, वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी विरोध जताया है।

महाराष्ट्र के मुंबई में रेलवे सेवा ड्यूटी के दौरान सिख टिकट चेकर जसबीर सिंह पर हुए हमले की घटना की एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना का वीडियो बेहद दुखद है, जिससे साफ पता चलता है कि कुछ यात्रियों ने जसबीर सिंह पर उस समय हमला किया, जब वह अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। यह बेहद निंदनीय है।

उन्होंने मुंबई राजकीय रेलवे पुलिस से इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि भले ही दोषियों को सरकारी रेलवे पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया। लेकिन, महाराष्ट्र सरकार और रेल मंत्रालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को सख्त सजा मिले। यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि भविष्य में किसी भी सिख अधिकारी के साथ ऐसी घटना न घटे।

निष्ठा से जसबीर सिंह निभा रहे थे डियूटी

एडवोकेट धामी ने कहा कि इस घटना की जानकारी मुंबई के स्थानीय समुदाय के लोगों से मिली है। जिसके मुताबिक आरोपी ट्रेन यात्री बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। जब जसबीर सिंह ने अपना कर्तव्य निभाते हुए उनसे जुर्माना भरने को कहा तो उनके साथ मारपीट की गई और उनकी शर्ट फाड़ दी गई।

सुखबीर बादल की तरफ से की गई पोस्ट।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This