BJP नेता की बाल-बाल बची जान.. सुरक्षाकर्मी ने ताना राइफल.. गोली मारने की कोशिश

Must Read

BJP leader’s children survive.. Security personnel fire taunting rifle..

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में BJP के जिला महामंत्री बिलाल खान की जान बाल- बाल बची। जब उनके ही सुरक्षाकर्मी ने उनसे अभद्रता करते हुए अपनी रायफल कॉक कर ली और घर के अंदर घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा।

जिसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह रायफल कॉक करता दिखाई दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिलाल खान BJP के जिला महामंत्री हैं। उनकी सुरक्षा के लिए दो जवान दिए गए हैं। तभी आज सुबह आरक्षक नागेश टिंगे नशे की हालत में था और गाली- गलौच करने लगा।

उसने अपनी सर्विस रायफल कॉक कर ली और घर में घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। यह देखकर दूसरे सरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई।

बताया जाता है कि, जवान नशे में धुत था। इस घटना के सामने आने के बाद एसपी ने जवान का MLC कराकर उसे निलंबित किया गया है और उनके विरुद्ध प्रारंभिक जांच संस्थित की गई है। एसडीओपी भोपालपट्टनम मयंक रणसिंह को प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This