छत्तीसगढ़ में सड़क किनारे मिली महिला की अर्धनग्न लाश

Must Read

जांजगीर-चांपा जिले में महिला का शव घर से एक किलोमीटर की दूरी पर झाड़ियों में मिला है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। प्राइवेट पार्ट में लड़की के टुकड़े मिले हैं। महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की उम्र 55 साल के करीब है। मामले में एक संदेही को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम।

शाम को घर से निकली थी महिला

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7 से 8 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों का कहना है कि पहले कही चली जाती थी तो समय पर घर लौट आती थी, इस वजह से खोजबीन नहीं की गई।

अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था शव

अकलतरा पुलिस ने बताया कि राहगीरों से सूचना मिली की सड़क किनारे झाड़ियों में महिला का शव पड़ा हुआ है। अधेड़ महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। महिला के प्राइवेट पार्ट में झाड़ियों की लकड़ी के टुकड़े मिले हैं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

हिरासत में एक संदेही

घटनास्थल पर SP विवेक शुक्ला पहुंचे हुए थे। उन्होंने FSL टीम को बारीकी से जांच करने कहा है। वहीं अकलतरा पुलिस ने संदेही को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This