मुख्यमंत्री झंडा फहराने के लिए काफी देर तक करते रहे मशक्कत

Must Read

मुख्यमंत्री झंडा फहराने के लिए काफी देर तक करते रहे मशक्कत

मुंबई – मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण का कार्यक्रम था, लेकिन एक वक्त ऐसी स्थिति बन गई की सभी लोग हैरान रह गये। आखिर ऐसा क्या हुआ की लोगों को कुछ समय के लिए पशोपेश में रहना पड़ा। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा ऐसा बंध गया कि सीएम एकनाथ शिंदे करीब 30 सेकंड तक रस्सी खींचते रहे लेकिन झंडा फहरा नहीं सके। तब वहां पास में खड़े सुरक्षाबल के जवान ने रस्सी खींची और तिरंगा फहराने लगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आवास में 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण के बीच लोग कुछ समय के लिए पशोपेश की स्थिति में आ गए। दरअसल स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा झंडा बांधा गया कि फ्लैग होस्टिंग के दौरान रस्सी खींचते ही उसमें गठान बंध गई और झंडा खुल नहीं पाया। आलम तो ये रहा कि करीब 30 सेकंड तक सीएम को फहराने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इतना ही नहीं रस्सी खींचते रहे लेकिन झंडा फहरा नहीं सके तब वहां पर नजदीक खड़े सुरक्षाबल के जवान ने रस्सी खींची और तिरंगा फहराने लगा। तब जाकर राष्ट्रगान शुरू हो पाया।

दरअसल, मुंबई स्थित मुख्यमंत्री आवास में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह के दौरान उनके साथ उनके बेटे और लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी, पुलिसकर्मी और कर्मचारी मौजूद थे। परंतु जब झंडे को फहराने की बारी आई तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करीब 30 सेकंड तक मशक्कत करते रहे। गठान लग जाने से झंडा खुल नहीं पाया। यह देख पास खड़े जवान ने एक झटके से रस्सी को खींचा और झंडा खुलकर फहराने लगा। इसके बाद संगीतमय राष्ट्रगान शुरू हुआ और भारत माता की जय जयकार हुई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This