अपनो ने जिसे छोड़ दिया उसका कोरबा पुलिस ने किया सत्कार, 98 वर्षीय वृद्ध ने पुलिस चौकी में किया ध्वजारोहण.

Must Read

अपनो ने जिसे छोड़ दिया उसका कोरबा पुलिस ने किया सत्कार, 98 वर्षीय वृद्ध ने पुलिस चौकी में किया ध्वजारोहण

पूरे देश में 78वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है राष्ट्रीय पर्व की धूम ऊर्जाधनी कोरबा में भी धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी शासकीय और अर्ध शासकीय कार्यालय के साथ-साथ सभी जगह स्वतंत्रता के इस पर्व को मनाया गया। कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ सभी थाने और चौकिया में भी ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा पुलिस की एक सुंदर छवि की बानगी समाज के लिए प्रस्तुत किया है जिसकी सराहना होना लाजमी है। यह कार्य सत्कार, मानवता, अपनत्व, अनुराग के साथ साथ परोपकार का है। इसी भाव को प्रदर्शित करते हुए कोरबा पुलिस ने सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र के वृद्धाश्रम में रहने वाली एक 98 वर्षीय महिला के हाथों चौकी प्रांगण में ध्वजारोहण करने का अवसर दिया। वृद्ध महिला का नाम मेनबाई है जो वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में रहती है। ध्वजारोहण के लिए कोरबा पुलिस के जवान उसे ससम्मान वृद्धाश्रम लेने गई और ध्वजारोहण,राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी दी गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा महिला का सत्कार भी किया गया।

कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वजारोहण और सत्कार को लेकर महिला भावुक हो गई उसने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पुलिस को बेटे से संबोधित कर डाला महिला ने कहा 98 वर्ष की आयु में पहली बार ध्वजारोहण की हूँ और इस सत्कार को कभी नही भूल पाऊंगी।

जिसे अपनो ने छोड़ा उसका पुलिस ने किया सत्कार

 

जिसके अपने ही छोड़ दें तो दूसरों से क्या उम्मीद की जाए लेकिन इसी सोच को कोरबा पुलिस ने पलट कर उल्टा रख दिया है।
कोरबा पुलिस का यह प्रयास अपने आप में उदाहरण प्रस्तुत करता है जिसने वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्ध महिला का ना सिर्फ सत्कार किया बल्कि उससे चौकी प्रांगण में ध्वजारोहण कराते हुए उनका सत्कार किया कोरबा पुलिस का यह प्रयास आमजानो के प्रति अपनत्व के साथ साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के उदाहरण को प्रस्तुत करता है।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This