स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो अधिकारी समेत 23 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

Must Read

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दो अधिकारी समेत 23 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों को विभाग में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, शहीद सब इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिस कांस्टेबल को ग्लैंट्री अवॉर्ड और 16 पुलिसकर्मियों को सराहनीय पदक देने की घोषणा की गई है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों को विभाग में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जायेगा। पुलिस मुख्यालय ने इस बात की घोषणा आज की है। एक शहीद सब इंस्पेक्टरऔर और चार पुलिस कांस्टेबल को ग्लैंट्री अवॉर्ड दिया जायेगा। साथ ही16 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक (एमएसएम) देने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति पदक पाने वालों में अपर पुलिस महानिदेशक संजय सिंह और पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार शर्मा हैं। संजय सिंह लॉ एंड ऑर्डर के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी) हैं, जबकि राजेश कुमार शर्मा डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) हैं। इन दोनों पुलिस पदाधिकारियों को राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) देने की घोषणा की गई है।

इस श्रृंखला में एक शहीद सब इंस्पेक्टर और चार पुलिस कांस्टेबल को ग्लैंट्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। ग्लैंट्री अवॉर्ड पाने वालों में शहीद पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार हैं, जिन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा, जबकि इनके अलावे चार पुलिस कांस्टेबल हैं जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। ग्लैंट्री अवॉर्ड पाने वाले पुलिस कांस्टेबल में अक्षय कुमार सिंह, दुर्गेश यादव, रोहित कुमार रंजन औए विजेंद्र कुमार शामिल हैं।

सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) पाने वालों में कांस्टेबल से लेकर आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। बिहार पुलिस के 16 अन्य पुलिसअधिकारी और पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) दिए जाएंगे। उन नामों में नीरज कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक), पंकज कुमार (पुलिस अधीक्षक), अरविन्द कुमार सिन्हा (उप पुलिस अधीक्षक), आशीष कुमार सिंह (पुलिस उपाधीक्षक), कुमारी किरण पासवान (पुलिस उपाधीक्षक), विजय कुमार (इंस्पेक्टर), विनायक राम (सहायक उपनिरीक्षक), प्रकाश कुमार शर्मा (हवलदार), मोरा मुंडा (कांस्टेबल), संजय कुमार सिंह (हवलदार), विजय कुमार यादव (सहायक उप निरीक्षक), कृष्ण मोहन गुप्ता (सब इंस्पेक्टर), अंजनी कुमार (कांस्टेबल), सविता देवी (सिपाही), गणेश बहादुर थापा (हवलदार) और राजेश कुमार सिंह (हवलदा) शामिल हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This