पुराना बस स्टैंड कोरबा से निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

Must Read

A grand tricolor procession was taken out from the old bus stand of Korba

कोरबा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में पुराना बस स्टैंड कोरबा से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई यह तिरंगा यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर बुधवारी निहारिका होते हुए पूरा शहर का भ्रमण किया यहां सभी ने गर्व से तिरंगा झंडा फहराने और उसका सम्मान करने का संकल्प लिया। कार एवं साइकिल तिरंगा यात्रा के दौरान सड़कों पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारे लगाए गए। इसी तरह लाउडस्पीकर में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के गीत चलाए गए। जहां पर से भी यात्रा निकाल रही थी, मुख्य मार्गों पर लोगों ने यात्रा के प्रति खड़े होकर ताली बजाकर सम्मान किया।

वही इस तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चलानी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, योगेश जैन, योगेश मिश्रा, पवन सिंह, मनोज मिश्रा, पंकज सोनी, राम अवतार पटेल, रंजू यादव, युगल केवट, उमा भारती श्रॉफ, ज्योति वर्मा, संजू देवी राजपूत, उर्वशी राठौर, रजनी पवार, प्रमिला सागर, रमेश पोद्दार सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व आम जनता शामिल हुएl

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This