भंगाराम रामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा सावन के चतुर्थ सोमवार को भाव आयोजन हुआ

Must Read

भंगाराम रामेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा सावन के चतुर्थ सोमवार को भाव आयोजन हुआ

सावन के पवित्र मास के चतुर्थ सावन सोमवार को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रामेश्वर महादेव मंदिर भंगाराम समिति द्वारा अल सुबह से अर्धरात्रि तक दिनभर अनेक भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया। आगे जानकारी देते हुए भंगाराम रामेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्य नीतू देवांगन ने बताया कि सावन माह के चतुर्थ सोमवार की सुबह भगवान भोलेनाथ का कांवड़ यात्रा रामेश्वर महादेव मंदिर भंगाराम चौक से महादेव घाट तक निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में नगर के बच्चे, महिला, पुरुष, श्रद्धालु भक्त बढ़ चढ़कर शामिल हुए। यह कावड़ यात्रा में ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, जय भोलेनाथ जैसे नारों के साथ जगदलपुर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए महादेव घाट इंद्रावती नदी से जल लेकर वापस भंगाराम रामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा और भगवान रामेश्वर भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया गया एवं संध्या बेला में भगवान रामेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक कर भव्य श्रृंगार कर रामेश्वर भोले बाबा का महाआरती किया गया एवं इसके पश्चात भगवान को महाभोग अर्पित कर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मन्दिर में आए हुए सैकड़ों कि संख्या में भक्तगण ने भगवान रामेश्वर महादेव का भोग भंडारा प्रसाद ग्रहण किया,इस दौरान मन्दिर में दिनभर ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, जय भोलेनाथ जैसे नारों से मंदिर गुंजायमान रहा, भगवान रामेश्वर महादेव भंगाराम मंदिर समिति द्वारा मंदिर प्रांगण में भव्य भजन आयोजन किया गया जो यह सिलसिला अर्धरात्रि तक चलता रहा।

इस दौरान भंगाराम रामेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मिश्री लाल सिन्हा,दमयंती देवांगन, परमिला तिवारी, नीतू देवांगन सहित, समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This