NDA को राज्यसभा में बहुमत मिलने की उम्मीद:12 सीटों पर 3 सितंबर को उपचुनाव

Must Read

नई दिल्ली.अगले महीने राज्यसभा की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के बाद NDA को सदन में बहुमत मिलने की उम्मीद है। इससे वक्फ (संशोधन) बिल जैसे अहम बिलों को मंजूरी दिलाने में मदद मिल सकेगी। 9 राज्यों खाली हुईं 12 राज्यसभा सीटों पर 3 सितंबर को उपचुनाव होंगे।

इसमें भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस तरह NDA 245 सदस्यों वाले सदन में आधे से ज्यादा 122 सीटों पर पहुंच जाएगा। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने और केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं, इसलिए वहां की 4 सीटें खाली हैं। इससे राज्यसभा की स्ट्रेंथ 241 रह जाती है।

चुनाव आयोग ने 7 अगस्त को राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था। इनमें 2-2 सीटें असम, बिहार, महाराष्ट्र में और 1-1 सीट हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा में खाली हुई है। नतीजे भी उसी दिन यानी 3 सितंबर को शाम 5 बजे सामने आएंगे।

इन 12 सीट में से भाजपा और सहयोगी दलों को 7 राज्यों से सीटें मिलने की उम्मीद है। NDA को बिहार, महाराष्ट्र और असम से 2-2 और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से 1-1 राज्यसभा सीट मिल सकती है।

इसके अलावा माना जा रहा है कि जिन 4 लोगों को राज्यसभा में नॉमिनेट किया गया है, वे भी सरकार का समर्थन करेंगे। सामान्य रूप से राज्यसभा में नामित सदस्य स्वतंत्र होते हैं, लेकिन परंपरागत रूप से वे उसी पार्टी का समर्थन करते हैं, जिस पार्टी की सरकार ने उन्हें नॉमिनेट किया है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This