पेरिस ओलिंपिक में बिना गोल्ड के भारत का अभियान समाप्त:मेडल टैली में 71वें स्थान पर रहा

Must Read

भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही शनिवार रात पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का अभियान समाप्त हो गया। रेसलिंग की विमेंस 76kg कैटेगरी में उन्हें किर्गिस्तान की आईपेरी मेडेट कायजी ने 1-1 से हराया।

रेसलिंग के अलावा, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक 29वें स्थान पर रहीं। भारत के लिए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले, रेसलिंग में अमन सहरावत और हॉकी को मिलाकर भारत ने 5 ब्रॉन्ज जीता। वहीं स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर दिलवाया। भारत ने कुल 6 मेडल जीते।

भारत को अब भी सातवां मेडल मिल सकता है। अनुभवी रेसलर विनेश फोगाट भी 50 किलोग्राम केटेगरी में कुश्ती के फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम ओवरवेट आईं, जिसके चलते उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। अब 13 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) विनेश के मेडल का फैसला करेगी।

Latest News

Delhi CM Oath ceremony आतिशी बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

आतिश ने दिल्ली की नई CM के रूप में शपथ ले लिया है. LG विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें...

More Articles Like This