मोदी ने 109 किस्मों के बीज जारी किए:कहा- लोग जैविक फूड की ओर बढ़ रहे

Must Read

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में ज्यादा उपज देने वाली 61 फसलों की 109 किस्में जारी कीं। इनमें 34 फसलें बाजरा, पशु चारा, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य की हैं। वहीं, 27 बागवानी फसलें हैं, जिनमें फल, सब्जी, मसाले, फूल और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में शामिल हैं।

इस दौरान पीएम ने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी की। पीएम ने नैचुरल खेती के फायदों और जैविक खेती में आम लोगों के बढ़ते विश्वास के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोगों ने जैविक फूड आइटम्स का उपभोग और मांग करना शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK) को हर महीने विकसित की जा रही नई किस्मों के बारे में किसानों को बताना चाहिए। वहीं, किसानों ने कहा कि ये नई किस्में बहुत फायदेमंद होंगी। इससे खर्च कम होगा और एन्वायर्नमेंट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Latest News

*ब्रेकिंग न्यूज: कोरबा में इनकम टैक्स के नाम पर लूट, 2.35 लाख की चोरी*

कोरबा. 20 सितंबर 2024 को फ्लोरा मैक्स प्राईवेट कंपनी के ऑफिस में छह अज्ञात व्यक्तियों ने इनकम टैक्स और...

More Articles Like This