Sunday, October 19, 2025

भारतमाला प्रोजेक्ट में 324 करोड़ का घोटाला: डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे निलंबित, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

रायपुर,06 मार्च। भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण घोटाले में एक और कार्रवाई की गई है। अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे निलंबित कर दिए गए हैं। शशिकांत कुर्रे वर्तमान में कोरबा में डिप्टी कलेक्टर हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन ग्रीन कारिडोर के बहुचर्चित मुआवजा घोटाले में 324 करोड़ रुपये का घोटाला किया है।

शशिकांत कुर्रे को 324 करोड़ के स्कैम का मास्टरमाइंड बताया जाता है। अभनपुर के भारतमाला परियोजना के 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले में रायपुर कलेक्टर ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन तहसीलदार को मास्टरमाइंड बताया है। घोटाले को अंजाम देने वाले तहसीलदार को सरकार ने 2021 में प्रमोट कर डिप्टी कलेक्टर बना दिया।

राजस्व विभाग के अफसरों के द्वारा 326 करोड़ के स्कैम में अभी तक रिपोर्ट भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। चर्चा है कि जल्द ही शशिकांत कुर्रे की गिरफ्तारी हो सकती है। इसके पहले कल तत्कालीन सक्षम भू-अर्जन अधिकारी निर्भय साहू को निलंबित किया गया है।

Latest News

Ujjwala Yojana: गरीब परिवारों को रसोई में राहत: 15 दिन में मिलेंगे उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Ujjwala Yojana छत्तीसगढ़ की जनता को दीपावली से पहले केंद्र सरकार की ओर से बड़ा उपहार मिला है। प्रधानमंत्री...

More Articles Like This