PM मोदी ने वायनाड के लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, कहा- यह त्रासदी सामान्य नहीं

Must Read

वायनाड.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (10 अगस्त) को केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाका का दौरा किया। उन्होंने लैंडस्लाइड प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। पीएम ने कहा कि ये त्रासदी सामान्य नहीं हैं। सैकड़ों परिवारों के सपने उजड़ गए। प्रकृति ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। मैं ऐसे कई परिवारों से मिला जिन्होंने वो देखा और झेला।

read also: Modi government’s first big decision : नई कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार का पहला बड़ा फैसला, बनाए जाएंगे इतने करोड़ नए आवास

मोदी सुबह 11 बजे स्पेशल विमान से कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वायनाड गए। उनका हेलीकॉप्टर वायनाड के कलपेट्टा में उतरा। पीएम सबसे पहले जी.वी.एच.एस. स्कूल वेल्लारमाला गए। इस स्कूल में 582 छात्र थे, जिनमें से 27 लैंडस्लाइड के बाद लापता हैं। प्रधानमंत्री ने स्कूल में 15 मिनट बिताए।

उन्होंने सीएम विजयन और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी से पूछा कि कितने बच्चों ने अपने परिवार को खोया है। कलपेट्टा से मोदी सड़क के रास्ते लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में गए और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने राहत शिविरों और अस्पतालों में पीड़ितों से मुलाकात की। PM मोदी चूरलमाला में 190 फुट लंबे बेली ब्रिज पर भी गए, जिसे भारतीय सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बनाया था।

वायनाड में 29 जुलाई की रात करीब 2 बजे और 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुए थे। इनमें अबतक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 138 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। 9 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद 8 अगस्त को सेना वायनाड से वापस लौटी है। अभी NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

PM मोदी के वायनाड दौरे की तस्वीरें…

PM Modi
PM Modi

 

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This