नर्मदा नदी में पलटी दो नाव, नाविकों ने कूदकर बचाई अपनी जान

Must Read

नर्मदा नदी में पलटी दो नाव, नाविकों ने कूदकर बचाई अपनी जान

खंडवा- सावन का पवित्र महीना चल रहा है। तो वहीं, मौसम भी अपना रौद्र रुप दिखा रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां ऊफान पर हैं। वहीं, कई जगहों पर बांधों के गेट खोले जा रहे हैं। ऐसा ही मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर स्थित नर्मदा नदी दोनों बांधो के गेट खुलने से उफान पर है। इस दौरान एक हादसा हो गया।

बता दें कि बाढ़ से बचाव के लिए सुरक्षित जगह दो नाव नर्मदा नदी में पलट गई। हालांकि, नाविक ने तैरकर अपनी जान बचा ली। नाविको ने बताया कि नदी की बीच धार में निर्माणाधीन पुल के पिलर में टकराने से दोनों नाव पलट गई, जिसके बाद दोनों नाविकों ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

बता दें कि ओंकारेश्वर में लगातार बांध से पानी छोड़ने से जलस्तर बढ़ रहा है। नर्मदा नदी में प्रशासन ने पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है। करीबन 200 नाव नर्मदा नदी में संचालित होती हैं। घाटों पर जगह कम होने के कारण नाविक अपनी नाव लेकर नर्मदा नदी के सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है। ओंकारेश्वर नाविक संघ के अध्यक्ष भोलाराम केवट ने बताया कि प्रशासन ने नाव संचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। सभी नावें दो दिनों से बंद है। नाव चालक अपनी नाव सुरक्षित स्थान पर लेकर जा रह था, उसी दौरान ये हादसा हुआ।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This