छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी.. नदी नाले उफान पर..

Must Read

Heavy rain warning issued in many districts of Chhattisgarh.. 

रायपुर। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार हैं। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। रायपुर जिले में अभी तक 557.8 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य से छह प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बना रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब दक्षिण-पश्चिम विहार और उससे लगे उत्तर पश्चिम झारखंड के ऊपर स्थित है। इसके पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर 48 घंटे में पहुंचने की संभावना है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This