प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर मंथन.. BJP को मिले दावेदारों के नाम

Must Read

Discussion on Raipur South by-election in the meeting of state BJP core group.

रायपुर। प्रदेश भाजपा कोरग्रुप की शनिवार को बैठक में रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव पर भी चर्चा हुई, और इसको लेकर पार्टी संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है।

प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह यहां पहुंचे, और सीधे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रवाना हो गए। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने महामंत्री (संगठन) पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से चर्चा की। इसके बाद कोरग्रुप की बैठक हुई।

सूत्रों के मुताबिक कोरग्रुप में रायपुर दक्षिण उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में दावेदारों के नाम भी लिए गए, और यह कहा गया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी तय किए जाएंगे।

कहा जा रहा है कि बैठक में आधा दर्जन से अधिक नाम गिनाए गए। प्रदेश प्रभारी नबीन ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी कोरग्रुप के सदस्यों के साथ चर्चा की। सभी निकायों में पार्टी संगठन की तरफ से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देने पर सहमति बनी है। इसके अलावा कोरग्रुप में सदस्यता अभियान और अन्य संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

Latest News

लोहारीडीह कांड : दुर्ग जेल में बंद महिलाओं से मिलने पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

दुर्ग. गृह मंत्री विजय शर्मा केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद कवर्धा मामले के आरोपियों से मुलाकात करने पहुंचे हैं....

More Articles Like This