एनसीपी-एसपी के विधायक के काफिले पर हमला , 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Must Read

एनसीपी-एसपी के विधायक के काफिले पर हमला , 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनसीपी-एसपी के विधायक जितेंद्र आव्हाड के काफिले पर हमला हुआ है। वहीं चौंकाने वाली बात तो ये है कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद आव्हाड की चलती कार पर बीच सड़क हमला किया गया। गनीमत रही कि जितेंद्र आव्हाड को कोई चोट नहीं लगी। फिलहाल इस घटना में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोप है कि यह हमला पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति के समर्थकों ने किया है। बता दें कि यह घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में हुई है। शरद पवार के करीबी माने जाने वाले जितेंद्र आव्हाड ने पिछले महीने विशालगढ़ किले पर हुई हिंसा को लेकर संभाजीराजे छत्रपति की आलोचना की थी। इसको लेकर संभाजीराजे के समर्थक आक्रामक हो गए और उन्होंने एनसीपी नेता की कार तोड़ दी।

मराठा शाही परिवार के वंशज संभाजीराजे छत्रपति ने विशालगढ़ किले के अतिक्रमण के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया है। उनके संगठन ने विशालगढ़ में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस आंदोलन के बाद आव्हाड ने संभाजीराजे पर निशाना साधा था। आव्हाड आज छत्रपति संभाजीनगर के दौरे पर थे। जब वह संभाजीनगर से ठाणे की ओर जा रहे थे, तभी कम से कम तीन लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों ने आव्हाड की कार पर लाठी-डंडो से हमला किया। संभाजीराजे छत्रपति के स्वराज्य संगठन के कार्यकर्ताओं ने आव्हाड की कार पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This