केदारनाथ में बादल फटने से एमपी के 50 श्रद्धालु फंसे,बचाव कार्य जारी

Must Read

केदारनाथ में बादल फटने से एमपी के 50 श्रद्धालु फंसे,बचाव कार्य जारी

भोपाल- पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद कई राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। जगह-जगह भीषण बारिश हो रही है। इसी बीच उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फट गया। पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब 150-200 यात्री वहां फंसे बताए जा रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश के शिवपुरी बदरवास के 50 से अधिक लोग भी इसमें फंस गए हैं। जिसमें फंसे हुए लोगों को खासा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बात की जानकारी जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हुई, तो उन्होंने कल एनडीआरएफ के अधिकारियों से बात कर बचाव कार्यक्रम के माध्यम से बदरवास के लोगों को जल्द नीचे लाने का आग्रह किया। जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं को नीचे सुरक्षित स्थान पर ले आया गया था, लेकिन रात में अचानक भारी बारिश शुरू होने के कारण बचाव कार्यक्रम रुक गया था।

हालाँकि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सम्पर्क में थे ताकि किसी शिवपुरी – बदरवास वासी को रात में परेशानी ना हो व जल्द सुबह निकाले जाए। सुबह से पुनः फँसे हुए लोगों का बचाव कार्य जारी है उन्हें हेलिकॉप्टर के माध्यम से नीचे लाया जा रहा है। सुबह केंद्रीय मंत्री ने अपने आवास से सभी श्रद्धालुओं से फ़ोन पर बात की, नीचे सुरक्षित लाए गए श्रद्धालुओं से उनका हाल चाल जाना। कहा वो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है व कहा मैं हूँ ना, सभी को सुरक्षित लेकर नीचे आऊँगा आप सभी चिंता मत करना।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This