जनता के द्वार पहुँच रही भाजपा नगर सरकार, दृष्टि दोष का इलाज कराये कांग्रेस – आलोक अवस्थी

Must Read

जनता के द्वार पहुँच रही भाजपा नगर सरकार, दृष्टि दोष का इलाज कराये कांग्रेस – आलोक अवस्थी

* लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस गढ़ रही राजनीतिक प्रपंच, झूठे धरने-प्रायोजित आंदोलन का बंद करे खेल

* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देश पर जन समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान

* वार्डों में 10 अगस्त तक लगातार लगेंगे शिविर, मूलभूत सुविधायें बेहतर बनाने सतत प्रयास

जगदलपुर – विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव चुनाव में लगातार जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस बौखला गयी है और बौखलाहट में केवल नये नये राजनीतिक प्रपंच गढ़ने में ही अपनी ताकत लगा रही है। जनता की समस्याओं से कांग्रेस व उनके नेताओं का कोई सरोकार नहीं है। सिर्फ राजनीति चमकाने के लिये तमाशा करना ही उनका उद्देश्य है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व निगम राजस्व सभापति आलोक अवस्थी ने कहा कि भाजपा नगर सरकार शहर की जनता के द्वार पहुँच कर जनसमस्याओं का समाधान कर रही है। मूलभूत सुविधायें बेहतर से बेहतर हो सके, इसके लिये पूरी ऊर्जा से भाजपा नगर सरकार ज़मीन में उतर कर लोगों के बीच जाकर संवाद स्थापित करते हुये सतत कार्य करने में जुटी है और वहीं पराजय की पीड़ा से उबर नहीं पा रही कांग्रेस व उनके नेताओं को जनता जनार्दन के लिये किये जा रहे कार्य अभियान में भी खोट ही नज़र आ रहा है। विरोध का काला चश्मा कांग्रेसियों ने आंखों में चढ़ा रखा है, कांग्रेस के मित्रों को अपने दृष्टि दोष का इलाज कराने की ज़रूरत है।

आलोक अवस्थी ने कहा कि पहले महापौर चौपाल और अब जन समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत प्रत्येक वार्ड के सम्मानीय निवासियों की समस्याओं को शिविर के माध्यम से जाना जा रहा है और उसके अविलंब समाधान के उपाय भाजपा नगर सरकार कर रही है। लगातार दो हफ्ते लगातार हुई बारिश व सावन की झड़ी में भाजपा नगर सरकार की महापौर सहित एमआईसी की टीम ने निरंतर वार्डों का दौरा किया, जनता से मिलते रहे, जलभराव जैसी समस्या का तत्काल समाधान करने सतत् प्रयासरत रहे। ऐसे समय में कांग्रेस और कांग्रेसी नेता कहाँ थे और क्या कर रहे थे, इसका जवाब कांग्रेस को शहर की जनता को देना होगा।

आलोक अवस्थी ने कहा कि कमरे और कुर्सी का मोह कांग्रेसियों से छूट नहीं रहा है। विपरीत परिस्थितियों में जनता के मध्य जाने की महती जवाबदारी को पीठ दिखा कर कांग्रेस के नेता बयान वीर बने बैठे है। भाजपा नगर सरकार पूरी ईमानदारी व ज़िम्मेदारी से जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को कर्मठता से पूरा कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री किरण देव के निर्देश पर शहर के सभी 48 वार्ड व वहाँ के रहवासियों की सुविधाओं को मूर्त रुप देने व समस्याओं का निराकरण करने ठोस काम किये जा रहे हैं। कांग्रेस को मुफ्त सलाह है कि झूठे धरने,प्रायोजित आंदोलन आदि से उबर कर जनता की सुध भी लें।

Latest News

*कोरबा: रक्षित केंद्र पर बलवा ड्रिल का किया गया अभ्यास, पुलिस ने दिखाई तैयारियां*

कोरबा, 20 सितंबर 2024: शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज रक्षित केंद्र, कोरबा के...

More Articles Like This