सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया 10 किलो का IED.. जवानों ने किया निष्क्रिय

Must Read

A 10 kg IED was planted to target the security forces.

बीजापुर। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया 10 किलो का आईईडी बरामद कर उसे बीडीएस बीजापुर की टीम ने निष्क्रिय कर दिया।

कुटरू डीआरजी व बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा डी-माइनिंग के दौरान कुटरू बेदरे मार्ग पर अम्बेली नाला के आगे पाईप वाले पुल पर नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया 10 किलो का आईईडी बरामद कर उसे बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा सतर्कता पूर्वक मौके पर निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आईईडी IED कमांड स्विच सिस्टम से लगाया गया था। सुरक्षाबलों की सतर्कता व सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This