वायनाड भूस्खलन से अब तक कुल 24 लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

Must Read

वायनाड भूस्खलन से अब तक कुल 24 लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका

 

नई दिल्ली- केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते 100 से ज्यादा लोगों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, लोगों को बचाने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पहले बताया जा रहा था भूस्खलन से अब तक कुल 24 लोगों की मौत हुई है। छह शवों को मेप्पडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 5 को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई। इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि फायरफोर्स और एनडीआरएफ टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है। साथ ही एनडीआरएफ की एक और टीम वायनाड पहुंच रही है। तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच भूस्खलन में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने की है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This