उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मोर संगवारी एप को किया लांच.. राशन कार्ड, जाति प्रमाणपत्र सहित 27 प्रकार की घर पहुंच सुविधाएं की जाएगी प्रदान

Must Read

Deputy Chief Minister Arun Saw launched the Mor Sangwari app..

लोरमी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के चार नवगठित नगरपालिका मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में मोर संगवारी योजना का विस्तार किया। इसके साथ ही मोर संगवारी एप को लांच किया।

इस योजना के माध्यम से नागरिकों को अनेक शासकीय जनोपयोगी सेवाएं जैसे जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित 27 प्रकार की सुविधाएं घर पहुंच प्रदान की जाएगी। सामान्यतः नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों के पास अपनी दिनचर्या के व्यस्त कार्यक्रम के कारण समय का अभाव रहता है, इसे ध्यान में रखते हुए शासकीय जनोपयोगी सेवाओं की घर पहुंच प्रदाय के लिए इस योजना का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री साव ने मां सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि शासकीय कार्यालयों से नागरिक सेवाएं घरों तक पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप चरणबद्ध रूप सेमोर संगवार योजना का विस्तार किया जा रहा है। इसमें 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से कामकाज में तेजी आई है। सभी वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हर क्षेत्र में तेजगति से कार्य हो रहा है। हमारा संकल्प है, जिस छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, उसे संवारने का काम भी हम करेंगे।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This