कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Must Read

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

भोपाल- मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का आज निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद पूरे कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। दरअसल, रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील की तबीयत अचानक खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और डॉक्टर की निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जिसके बाद आज सुबह ही उन्होंने अस्पाल में ही अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री आरिफ अकील की पिछले साल हार्ट सर्जरी हुई थी। 72 साल के वरिष्ठ नेता की तबियत रविवार को अचानक खराब हो गई तो उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। परिजनों ने इस बात की तस्दीक करते हुए उनके लिए दुआ करने को कहा।

आपको बता दें कि आरिफ अकील ने सन 2023 में स्वास्थ्य कारणों से चुनाव मैदान में उतरने से इंकार कर दिया था। उन्होंने अपने पुत्र आतिफ को उत्तराधिकारी बताते हुए कांग्रेस से टिकट देने को कहा था। आतिफ अकील भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी बने और जीते भी।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This