Chhattisgarh has recorded 8% more rainfall than the average so far
रायपुर। प्रदेश में जुलाई महीने का बारिश का कोटा औसत से 8 फीसदी अधिक हो गया है। 28 जुलाई तक यहां 571.7 मिमी पानी बरस चुका है। जबकि औसत बारिश 531.8 मिमी होनी थी। बीजापुर में अब तक 1310.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। सुकमा में 877.2 मिमी पानी गिर चुका है। 33 में से 11 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें बीजापुर और सुकमा सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले हैं।