CM की घोषणाओं पर अमल करने बैठक आयोजित.. PHE, SDO और खाद्य निरीक्षक को नोटिस जारी..

Must Read

Notice issued to PHE, SDO and food inspector..

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में CM की घोषणाओं पर अमल करने कांसाबेल में एक बैठक आयोजित की गई थी। वहीं इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर ने बगीचा PHE, SDO और कांसाबेल खाद्य निरीक्षक को नोटिस जारी किया। जानकारी मुताबिक इन अधिकारियों को बैठक में नदारद रहने की वजह से नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, खाद्य निरीक्षक कांसाबेल अनूप कुजूर को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण, ‘कारण बताओं नोटिस’ जारी किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। स्कूलों की व्यवस्था के संदर्भ में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र का दस्तावेज संकलित कर शीघ्र बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही शिविर आयोजित कर उपरोक्त कार्य को निर्धारित दिवस में पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। निर्धारित दिवस 1 अगस्त 2024 से 13 अगस्त 2024 निर्धारित की गई है। उक्त कार्य के लिए हल्का पटवारी, ग्राम सचिव एवं नोडल को निर्धारित कार्य में सम्मिलित रहने हेतु निर्देशित किया गया।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This