शौचालय के अंदर कर्मचारी की खून से सनी मिली लाश.. हत्या का संदेह

Must Read

Employee’s body found soaked in blood inside the toilet.. suspicion of murder

छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में सुलभ शौचालय के अंदर देखरेख करने वाले एक कर्मचारी की खून से सनी लाश मिली है। शौचालय सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर नगरपालिका निगम द्वारा संचालित है। पुलिस ने हत्या के संदेह पर जांच शुरू कर दी। वहीं शौचालय को सील कर दिया गया है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का फॉरेंसिक एक्सपर्ट और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, प्रमोद कुमार सिंह (49) मूल रुप से बिहार के राजापाकर थाना अंतर्गत बरियारपुर का रहने वाला था। 3 साल पहले कोरबा आया था। वह नगर निगम द्वारा संचालित शौचालय में देखरेख का काम करता था। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह शौचालय बंद कर अपने कमरे में सोने चले गया।

शनिवार सुबह होने पर जब लोग पहुंचे तो शौचालय का मेन गेट के अंदर से ताला बंद था। लोगों की अनहोनी होने की आशंका हुई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब पुलिस अंदर जाकर देखी तो खून से लथपथ प्रमोद की लाश मिली, जिसके सिर पर चोट के निशान पाए गए।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This