हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वालो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. चार आरोपी गिरफ्तार

Must Read

Big action by police against those who use abusive language against Hindu religion.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल और कुनकुरी क्षेत्र से की गई है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना 27 फरवरी 2024 की है, जिसकी शिकायत विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख करनेल सिंह (उम्र 52 साल, निवासी चरईडांड़) ने 28 फरवरी 2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि 27 फरवरी 2024 को सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की और संजय सक्सेना ने भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में आयोजित आमसभा में हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अपशब्द टिप्पणी की थी।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This