30,000 श्रद्धालुओं ने भूतेश्वर महादेव पहुंचकर किये बाबा के दर्शन

Must Read

30,000 श्रद्धालुओं ने भूतेश्वर महादेव पहुंचकर किये बाबा के दर्शन

गरियाबंद: आज 22 जुलाई सोमवार के दिन से सावन का महीना शुरू हो चुका है। जगह-जगह शिवालयों में शिव भक्तों का सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ है। मंदिरों में भक्त भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर बोलबम के जयकारे लगा रहे हैं। वहीं विश्व के विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग भूतेश्वरनाथ में आज दिनभर कांवड़ियों तथा भगवान शिव के भक्तों का ताता लगा हुआ है। सुबह बाढ़ के चलते जो कांवड़ यात्री नहीं पहुंच पा रहे थे नाले में पानी कम होने के बाद वे भूतेश्वरनाथ पहुंच गए। इसके बाद दिनभर शिव भक्तों की भीड़ इस विशाल शिवलिंग पर जल चढ़कर मनोकामना मांगती नजर आई।

सावन के आज पहले सोमवार पर दूर-दूर से भक्त गरियाबंद के भूतेश्वर नाथ शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर 1:30 बजे तक लगभग 30000 श्रद्धालुओं ने भूतेश्वर महादेव पहुंचकर दर्शन किया, तो वहीं लगभग 1000 कांवड़ यात्री भी अपने क्षेत्र की नदियों का जल लेकर यहां पहुंचे है।

वहीं नंगे पैर सैकड़ों किलोमीटर का पैदल सफर कर बोल बम के नारों के साथ पहुंचे एक कांवड़ यात्री का कहना था कि यहां मांगी गई मनोकामना जरुर पूरी होती है। यही कारण है कि हर साल यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है भगवान शिव के इस विशाल रूप को देख सारी पीड़ा दूर हो जाती है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This