बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

Must Read

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी

बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रहीं हैं वहीं सामुदायिक सेवा एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित डायल-112 सेवा के माध्यम से जनता को सुविधाए उपलब्ध की जा रहीं हैं इसी तारतम्य में विगत महिनों से डायल-112 के माध्यम से नागरिकों द्वारा सहायता के लिए संपर्क करने पर कुछ पुलिस कर्मचारियों द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया हैं। जिनके उत्साहवर्धन हेतु आज दिनांक 22.07.2024 को त्रिवेणी परिसर जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेष्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के उपस्थिति में प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि डायल-112 संपूर्ण भारत में पुलिस विभाग का जन सहयोग के उद्देष्य से संचालित व्यवस्था हैं, जिसके माध्यम से जनता आपातकाल की स्थिति में 112 डायल कर पुलिस से संपर्क स्थापित कर सकती है। 112 में कॉल करने के पष्चात् संबंधित जिले में संचालित ईआरव्ही वाहनों को ऑनलाईन माध्यम से घटना की जानकारी दिये जाने पर वाहन में तैनात पुलिस कर्मचारी सहयोग हेतु कॉलर द्वारा बताये गये घटनास्थल पर पहुॅचता है और घटना के अनुरूप अपनी समझदारी से कार्यवाही करता है।

उपरोक्त अवसर पर सम्मानित कर्मचारियों के नाम निम्नलिखित हैं-
प्र.आर.537 मेघनाथ भगत, म.आर.1104 सोनमती नाग, म.आर.295 वृन्दा बघेल, आर.क्र.1063 बलराम कष्यप, आर.क्र. 424 अवतार पटेल, म.आर. 625 सरिता नेताम, आर.क्र. 1142 दीपक यादव, आर.क्र. 553 केषव राणा, चालक-प्रहलाद मंडावी, राजेन्द्र बघेल, कोमोराम यादव।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This