उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन्मदिन नहीं मनाने का लिया फैसला.. शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Must Read

Deputy Chief Minister Vijay Sharma decided not to celebrate his birthday..

रायपुर। बस्तर के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों के आईईडी IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत साहू और सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए. इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है. उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज और सरकार उनके अमर बलिदान को स्मरणित रखेगी ! उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिले और घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं. उन्होंने कहा कि इस दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें यह सोचने पर विवश कर दिया है कि बस्तर की सेवा के लिए हमारे जवान कितने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं.

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This