पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी-विधायक श्री किरण देव

Must Read

पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी-विधायक श्री किरण देव

जगदलपुर – माई चो छांव एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम इंजीनियरिंग काॅलेज के ब्याॅज हाॅस्टल के समीप वन विभाग के द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारी महती जिम्मेदारी है। प्रकृति और पर्यावरण के दृष्टि से वनों का जंगल हमें जो मिला है वो अनमोल चीज है। जंगलों के विनाश से हमने प्राकृतिक आपदा को स्वयं आमत्रण दे रहे और लगातार जलवायु परिवर्तन से पर्यावरण को नुकसान हो रहा हैं। इस कारण हमारी प्राकृतिक सुन्दरता को संरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण करना और उसे वृक्ष के रूप में बड़ा करना हमारी जिम्मेदारी है। ताकि प्राकृतिक संतुलन को बिगड़ने से रोका जा सके। माननीय प्रधानमंत्री के आव्हान पर एक पेड़ मां ने नाम पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण किया जा रहा है। सभी नागरिक अपने-अपने घर के आंगन में एक पौधा अवश्य लगाएं।

कार्यक्रम में पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। पेड़-पौधों से ही हमे प्राण वायु आॅक्सीजन की प्राप्ति होती है। इसलिए इनको संरक्षित करना, हम सबकी जिम्मेदारी हैं। कार्यक्रम में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री मनीराम कश्यप, वन सभापति एवं सदस्य जिला पंचायत श्री धरमू मंडावी सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि, सीसीएफ श्री आरसी दुग्गा, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे,, कांगेरवैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री चुड़ामणी सिंह, आईएफएस शमा फारूखी, सीआरपीएफ के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी  उत्तम गुप्ता ने बताया कि इस इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में वन विभाग के द्वारा 25 प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसमें कृष्ण वट, जामुन, जाम, चीकू, रामफल, लक्ष्मण फल, आम सहित अन्य पौधों का रोपण किया गया है। मुख्य अतिथि श्री किरण देव के द्वारा पूजा अर्चना कर कृष्ण वट पौध का रोपण किया गया। साथ ही अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी मैदान पौधरोपण किया। सेल्फी पाइंट में सेल्फी भी ली।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This