पूर्व वन मंत्री का शव नहर में तैरते मिला,9 दिन से थे लापता

Must Read

पूर्व वन मंत्री का शव नहर में तैरते मिला,9 दिन से थे लापता

गंगटोक – सिक्किम राज्य के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल की लाश पश्चिम बंगाल के एक नहर से मंगलवार को बरामद किया गया है। 9 दिन से वे लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। सिक्किम सरकार ने आरसी पौड्याल की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था। मंगलवार को सिलीगुड़ी के पास एक नहर में उनकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 80 वर्षीय पौड्याल का शव मंगलवार को सिलिगुड़ी के फुलबारी में तीस्ता नहर में तैरता हुआ मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा संदेह है कि शव तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर आया होगा। घड़ी और कपड़ों से शव की पहचान हुई। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने आरसी पौड्याल की मौत पर दुख जताया और कहा, ‘मैं स्वर्गीय श्री आरसी पौड्याल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जो प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे। उन्होंने सिक्किम सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर काम किया था और झुलके गम पार्टी के नेता थे।’

बता दें कि 7 जुलाई को पाक्योंग जिले में अपने गृहनगर छोटा सिंगतम से लापता होने के बाद राजनेता की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। 70 और 80 के दशक में आरसी पौड्याल सिक्किम के कद्दावर नेता माने जाते थे। उन्होंने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी। उन्हें सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ के लिए भी जाना जाता था।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This