भांजे ने मामा और मामी की गोली मारकर की हत्या.. मर्डर की वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

Must Read

Nephew shot and killed his uncle and aunt.. You will be shocked to know the reason behind the murder

यूपी। लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के तकरोही में एक किशोर ने मंगलवार रात घर के अंदर अपने मामा राजेन्द्र सिंह (65) और मामी सरोज (60) की गोली मार कर हत्या कर दी। उसने तीन राउण्ड फायरिंग की थी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राजेन्द्र का बेटा ऑटो ड्राइवर श्रवण सिंह भी इस घटना में घायल हुआ है। किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एसीपी विकास जायसवाल के मुताबिक राजेन्द्र अक्सर बहन से झगड़ा करते थे। मंगलवार रात वह किशोर की मां पुष्पा को नशे में गालियां दे रहे थे। इससे गुस्साये भांजे ने फायरिंग कर दी। आरोपी की मां अपने पति से विवाद होने के बाद से मायके में रह रही थी। इस घर में उसके चार भाई रहते थे।

तकरोही की जयनगर कालोनी में गन्ना विभाग से चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर राजेन्द्र सिंह पत्नी सरोज और तीन भाइयों के साथ एक ही घर में रहते थे। भाई जगत पाल के मुताबिक रात करीब नौ बजे राजेन्द्र नशे में घर आये थे। उनका किसी बात पर बहन पुष्पा से विवाद हो गया जिसके बाद भांजे ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मां से मामा का विवाद होता देख भांजे ने विरोध किया तो राजेन्द्र उससे उलझ गए। इस पर भांजा अपने कमरे में गया और तमंचा लेकर आ गया और फायरिंग कर दी। सिर व सीने में गोली लगते ही राजेन्द्र लहूलुहान होकर गिर पड़े। यह देख उनकी पत्नी सरोज बचाने दौड़ी तो भांजे ने उन पर भी फायर कर दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This