हसदेव नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा युवक.. एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी

Must Read

A young man was swept away by the strong currents while bathing in the Hasdeo river

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में नहाने के दौरान युवक आसुराम यादव (22) तेज बहाव में बह गया। वह अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर से आया हुआ था। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और खोजबीन की जा रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार को युवक आसुराम यादव अपने 6 दोस्तों के साथ बिलासपुर जिले से जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पिकनिक मनाने के लिए पहुंचा हुआ था। रविवार की शाम तकरीबन 5.30 बजे हसदेव नदी में सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी युवक आसूराम यादव नदी के तेज बहाव में बहने लगा।

आसुराम को नदी में बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, तब तक देर हो चुकी थी। जहा पर युवक डूबा हुआ है वह जगह 25 से 30 फिट गहरा है। बताया जा रहा है कि कई लोगो की भी मौत उसी जगह में डूबने से हुई है। जिला प्रशासन ने उस जगह में डेंजर जोन भी लिखा है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This