पति की मौत से दुःखी महिला की चिता पर कूदकर आत्मदाह करने की आशंका

Must Read

पति की मौत से दुःखी महिला की चिता पर कूदकर आत्मदाह करने की आशंका

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक महिला के सती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की केंसर के चलते मौत हो गई। उसका अंतिम संस्कार किया गया, उसके चंद घंटों बाद ही उसकी पत्नी लापता है। लापता महिला के कपड़े और चप्पल मिली है। ग्रामीणों ने देर रात चिता को एक बार फिर से तेजी से जलते देखने की बात भी कही है। इस सभी परिस्थियों को देखते हुए माना जा रहा है कि, पति की मौत से दुखी महिला ने उसकी चिता पर कूदकर आत्मदाह कर लिया होगा।

उल्लेखनीय है कि, ग्राम चिटका कानी निवासी जयदेव गुप्ता की रविवार को मौत हो गई। देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया था। इस घटना के बाद से जयदेव गुप्ता की धर्मपत्नी गुलापी बाई लापता है। गांव के लोगों ने आस-पास पतासाजी की तो गुलापी बाई का कोई पता नहीं चला। इसी बीच गांव के बाहर शमशान घाट में जिस जगह पर जयदेव गुप्ता का अंतिम संस्कार किया गया था, वहां गुलापी बाई के कपड़े और चप्पल मिली है। यह वही कपड़े थे जिसे अपने पति की मौत के बाद गुलाबी बाई ने पहने थे।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This