सरगम म्यूजिक ग्रुप का आठवां वार्षिक उत्सव मनाया गया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए

Must Read

सरगम म्यूजिक ग्रुप का आठवां वार्षिक उत्सव मनाया गया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में अनेक म्यूजिक ग्रुप बने हुए हैं जो आए दिन अपनी प्रस्तुति पेश करते रहते हैं, इसी क्रम जगदलपुर में मशहूर सरगम म्यूजिक ग्रुप भी 8 सालों से यहां अपनी गायकी प्रस्तुत कर रहा है, सरगम म्यूजिक ग्रुप का आठवां वार्षिक उत्सव जगदलपुर नगर के महेश्वरी भवन में मनाया गया। सरगम म्यूजिक ग्रुप के संस्थापक सलीम खान ने इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, अध्यक्ष महापौर सफिरा साहू, भाजयुमो महामंत्री मनोज पटेल, सहित अन्य अतिथियों से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करवा कर केक कटवाया इसके बाद म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से गायकी पेश की इनके सुरीली संगीतों से प्रदेश अध्यक्ष एवं अतिथियों का मन मंत्रमुग्ध हुए और सभी प्रसन्न और बहुत ही खुश हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने सरगम म्यूजिक ग्रुप के शानदार सफलता पूर्वक आठ वर्ष पूर्ण करने पर सभी कलाकारों को बधाई दी और कहा की सरगम म्यूजिक ग्रुप बहुत आगे बढ़े जो सहयोग होगा हम करेंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान सरगम म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक सलीम खान एवं यूनुस खान, लखबीर सिंह, यशवंत सोनवानी ने अतिथियों सहित, अन्य कलाकारों, समाज सेवकों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This