सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता.. 1 लाख के इनामी समेत पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Must Read

5 Naxalites including one with a bounty of Rs 1 lakh arrested

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर bijapur में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां 1 लाख के इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। DRG और थाना गंगालूर द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई है।

बता दें कि प्रदेश में इन दिनो सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। बीते 6 जुलाई को सुकमा जिले से 5 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त किए गए। कहा जा रहा था कि ये सभी नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं, 28 जून को भी सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। सभी नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This