सीएम विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियो के साथ जायेंगे अयोध्या.. रामलला के करेंगे दर्शन

Must Read

CM Vishnudev Sai will go to Ayodhya with all his cabinet ministers.

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करेंगे. मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट साथियों के साथ कल रामलला के दर्शन करेंगे. सीएम साय और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे.

छत्तीसगढ़ सरकार शनिवार कल 13 जुलाई को रामलला के दरबार में उपस्थित होकर हाजिरी देगी. मुख्यमंत्री और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे. बता दें कि भाजपा ने अपने विधानसभा के घोषणा पत्र में रामलला दर्शन योजना का उल्लेख किया था और सरकार बनने पर इस योजना को लागू किया है. इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लोग लगातार अयोध्या का दौरा कर रामलला के दर्शन कर रहे हैं.

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This