नए कानून में दंड से न्याय की ओर समाज को अग्रसर करने का किया गया प्रयास

Must Read

नए कानून में दंड से न्याय की ओर समाज को अग्रसर करने का किया गया प्रयास 

छत्तीसगढ़ जगदलपुर में पुलिस प्रशासन के द्वारा भारत में एक जुलाई से लागु हुए नये कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों की जानकारी देने के संबंध में नये कानूनों के बारे मे बस्तर आईजी और पुलिस अधीक्षक में जानकारी दी गई इस बैठक में कानून मे किए गए बदलाव में E FIR, जीरो FIR, साक्षी सुरक्षा नियम,साक्षियों को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सूचना दिया जाना,पीड़ित को केस के विवेचना की जानकारी देना,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाह देना,साक्षियों की पहचान उजागर न करना, पुलिस की कार्यवाहियों की वीडियोग्राफी करना,गंभीर अपराध में FSL यूनिट की सहायता,महिलाओं के विरुद्ध नए कानून के तहत कुछ प्रावधान जोड़े गए है,बच्चों के लिए नए प्रावधान,बच्चों के विरुद्ध अपराध में मृत्युदंड तक की सजा शामिल किया गया है,साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी प्राथमिक साक्ष्य के रूप में स्वीकार की गई है, बुजुर्गजनो को सुविधा देने के लिए प्रावधान लाए गए हैं। जनता को अपने अधिकारों व कर्तंव्यो का बोध होना आवश्यक है ताकि कानून का पालन सुनिश्चित किया जा सके 1/07/2024 से पूर्ण रूप से नये कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम अस्तित्व में आया है इस संबंध में ही लगातार लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This