सांप के काटने से 2 लोगों की मौत.. सर्पदंश के बाद परिजन झाड़ फूंक के लिए ले गए थे बैगा के पास

Must Read

2 people died due to snake bite..

छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में दो अलग-अलग गांवों में सांप के काटने से 2 लोगों की मौत हो गई। विजय अगरिया और गर्भवती रोशनी भरिया आधी रात को अपने-अपने घर पर सो रहे थे, तभी सांप ने काट लिया। एक घटना गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव और दूसरी पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुड़कई गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, सर्पदंश के बाद दोनों को परिजन झाड़ फूंक कराने के लिए बैगा के पास ले गए। इसके बाद जड़ी-बूटियों के माध्यम से इलाज किया जा रहा था। जब कोई राहत नहीं मिली, तो दोनों को अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुड़कई ​​​​​​​निवासी रोशनी भरिया 5 महीने की गर्भ से थी। सर्पदंश के कारण उसकी और अजन्मे बच्चे की भी मौत हो गई। यदि झाड़-फूंक की बजाय समय पर अस्पताल ले जाते, जान बच सकती थी।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This