परमानंद आश्रम से नाबालिग के गायब होने पर मचा हड़कंप

Must Read

परमानंद आश्रम से नाबालिग के गायब होने पर मचा हड़कंप

इंदौर- मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक आश्रम से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अखंड परमानंद आश्रम से 16 साल के बच्चे के लापता होने की खबर से आश्रम में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लापता हुए बच्चे की दिमागी हालत कमजोर है। कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ बच्चे को बहला फुसलाकर ले गया। बता दें कि यह आश्रम खंडवा नाका स्थित है। वहीं इस मामले में युग पुरुष आश्रम की प्राचार्या अनिता शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद तेजाजी नगर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले भी आश्रम से कई बड़े मामले सामने आए हैं। इंदौर जिले के एक बाल आश्रम में भी बीते 48 घंटे के भीतर ही तीन बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, वहीं 12 बच्चों को उल्टी दस्त की शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले में अधिकारियों ने जानकारी दी कि मल्हारगंज थाना क्षेत्र में ‘श्री युगपुरुष धाम’ के बाल आश्रम में शुभ (आठ), करण (12) और आकाश (सात) ने दम तोड़ दिया।

Latest News

मोदी सरकार ने MP को दिया बड़ा तोहफा: 5 नए आयुर्वेद महाविद्यालय की सौगात, 50 बिस्तर वाले 2 आयुष चिकित्सालयों को भी मिली स्वीकृति

भोपाल। राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत प्रदेश में 5 नवीन शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और 2 नवीन 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालयों...

More Articles Like This