सावन में भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें, मनोकामना होगी पूरी

Must Read

सावन में भोलेनाथ को अर्पित करें ये चीजें, मनोकामना होगी पूरी

हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन मास का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन में भगवान शंकर की विधि-विधान से उपासना करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और भोलेनाथ की कृपा से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। सावन का पूरा महीना शिव जी को समर्पित होता है। सावन माह में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व है। मान्यता है सावन में की गई शिव पूजा कभी न खत्म होने वाला पुण्य प्रदान करती है।

बता दें कि इस बार सावन 29 दिनों का होगा जिसकी शुरूआत 22 जुलाई से हो रही है और इसकी समाप्ति 19 अगस्त होगी। पिछले 72 सालों में पहली बार सावन सोमवार के दिन प्रारंभ होकर सोमवार को ही संपन्न होगा। यही नहीं, इस दौरान सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं, जो भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इस साल सावन के पहले दिन ही सावन के पहले सोमवार का संयोग बन रहा है।

सावन में आने वाले सभी सोमवार का अपना अलग महत्व है। इस दिन सभी भक्तजन उपवास रखते हैं। ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए भी बेहद शुभ होता है। इस दिन वह शिव जी की आराधना करते हुए वैवाहिक जीवन सुखमय की कामना करती है।

जीवन में कष्टों के निवारण के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। इसे बहुत शुद्ध और पवित्र माना जाता है। कहते है कि कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

शिव जी का अभिषेक करते समय हमेशा शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि इससे सभी पाप दूर होने लगते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

सावन में पूरे माह या सोमवार को उनकी पूजा के दौरान शुद्ध घी, गंगाजल, धतूरा, चंदन और फल जरूर अर्पित करने चाहिए।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This