Accused arrested for having unnatural sex with cow
छत्तीसगढ़ क़ी धर्मनगरी डोंगरगढ़ में गाय के साथ अननेचुरल सेक्स क़ी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने टंकेश्वर कंवर (25) को अरेस्ट किया है।हालांकि कुछ लोगो ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागा और पैर में चोट भी लग गई थी। BajrangDalOrg के जिला संयोजक हनी गुप्ता ने FIR दर्ज कराई।
गाय के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाला दरिंदा गिरफ्तार.. CC कैमरे में कैद हुई थी वारदात
छत्तीसगढ़ क़ी धर्मनगरी डोंगर गढ़ में गाय के साथ अननेचुरल सेक्स क़ी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने टंकेश्वर कंवर (25) को अरेस्ट किया है।हालांकि कुछ लोगो ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह… pic.twitter.com/wHzihWf24F
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 3, 2024
छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में गाय से रेप cow rape का मामला सामने आया है। आरोपी सोमवार की रात गांव के चौक में गाय से दुष्कर्म कर रहा था, जिसे कुछ ग्रामीणों देख लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी भागने लगा, जिससे उसके पैर में चोट भी लगी। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी का नाम टंकेश्वर कंवर बताया जा रहा है। पूरा मामला पास ही स्थित दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता डोंगरगढ़ थाने पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी टंकेश्वर कंवर को गिरफ्तार किया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक हनी गुप्ता ने कहा कि सुबह सूचना मिली की गांव के युवक ने गाय से कुकृत्य किया है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकी आगे कोई भी ऐसी हरकत करने से डरे। डोंगरगढ़ SDOP आशीष कुंजाम ने कहा कि आरोपी की उम्र 25 साल है। पशु क्रूरता अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।