घर के पीछे बने गोबर गैस की टंकी में मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव.. मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Must Read

The body of a 17-year-old girl was found in a cow dung gas tank behind the house.

जांजगीर चांपा। जिले के बरगवा में घर के पीछे बने गोबर गैस की टंकी में 17 वर्षीय किशोरी अंजनी यादव का शव मिला है। टंकी के पास चप्पल होने पर घर वालो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टंकी से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12 से अंजनी यादव घर में नही थी। स्वजन ने आसपास खोज बिन की मगर कुछ पता नही चला। इस दौरान घर के पीछे जाकर देखा तो किशोरी का चप्पल गोबर गैस की टंकी के पास पड़ा हुआ था। अनहोनी की शंका होने पर अकलतरा थाने में सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने टंकी को खाली कराया तो उसमे किशोरी का शव मिला जिसे बाहर निकाला गया। यह आत्महत्या है या फिर हादसा इस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजन को सौंप दिया गया है।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This