नाबालिग छात्रा ने स्कूल परिसर में दिया बच्चे को जन्म,मचा हड़कंप

Must Read

नाबालिग छात्रा ने स्कूल परिसर में दिया बच्चे को जन्म,मचा हड़कंप

कर्नाटक- कर्नाटक के कोलार जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने सोमवार को स्कूल परिसर में ही बच्चे को जन्म दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने महिला शौचालय में बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना के बाद से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के माता-पिता ने बाद में कोलार महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

कोलार पुलिस ने बताया है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। लड़की से बातचीत में यह बात सामने आई है कि वह दो साल एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। इसी क्रम में वह गर्भवती हो गई। लड़की शिशु को जन्म देने के बाद ठीक हो रही है। महिला काउंसलर के माध्यम जल्द ही बात की जाएगी। वहीं इसमें सबसे हैरानी की बात ये है कि लड़की के गर्भवती होने का पता माता-पिता को कैसे नहीं लगा और उसने ये बात क्यों छुपाई।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This