लाखो के अफ़ीम के साथ आरोपी सुंदर सिंह पुलिस के गिरफ्त में …….

Must Read

लाखो के अफ़ीम के साथ आरोपी सुंदर सिंह पुलिस के गिरफ्त में …….

तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की बिक्री करते पकड़ा गया आरोपी….

03 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी सुन्दर सिंह गिरफ्तार

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की बिक्री करते आरोपी को पकड़ा गया रंगे हाथ।

आरोपी के कब्जे से लगभग 03 किलो 210 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम एवं बिक्री रकम 3,23,800/- रूपये किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,43,800/- रूपये।

 आरोपी को वर्ष 2024 के माह फरवरी में ही अफीम बिक्री करते गिरफ्तार कर थाना न्यू राजेन्द्र नगर से भेजा जा चुका है जेल।

आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 475/2024 धारा 18 नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 01.07.2024 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत श्याम नगर स्थित गुरूनानक चौक पास एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ अफीम रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री अनुराग झा (अ.पु.अ.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा निरीक्षक विनय सिंह बघेल को आरोपी को मादक पदार्थ अफीम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुन्दर सिंह निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा सुन्दर सिंह की तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी सुन्दर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 03 किलो 210 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम कीमती लगभग 3,20,000/- रूपये तथा बिक्री रकम 3,23,800/- रूपये जुमला कीमती लगभग 6,43,800/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 475/2024 धारा 18 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

आरोपी वर्ष 2024 के माह – फरवरी में ही अफीम बिक्री करने के प्रकरण में थाना न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – सुन्दर सिंह पिता जैमल सिंह उम्र 30 साल निवासी श्याम नगर गुरूद्वारा के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह बघेल थाना प्रभारी तेलीबांधा तथा थाना तेलीबांधा से सउनि. केजू राम ध्रुव, संतोष यादव, प्र.आर. अमित सिन्हा, आर. सुमित राणा, सुनील चंदेल, राजेश सिंह एवं शिवा निराला की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This