Saturday, January 17, 2026

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल और घर में चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

कोरबा। जिले की पुलिस ने स्कूल और घर में चोरी करने वाले कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। कटघोरा थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

कटघोरा में स्कूल चोरी का खुलासा

कटघोरा थाना क्षेत्र के सरकारी माध्यमिक शाला में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने स्कूल से कंप्यूटर, फायर सिलेंडर और बर्तन चोरी किए थे। गिरफ्तार आरोपियों में कान्हा तिवारी, उमेश श्रीवास और भुवनेश्वर सिंह गोंड शामिल हैं।

सिविल लाइन पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया पर्दाफाश

सिविल लाइन थाना पुलिस ने घर में चोरी करने वाले चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹90,000 का सामान बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में अभय सागर, अरमान अली, किशन यादव और घनश्याम उपाध्याय शामिल हैं। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, नगद राशि और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

Latest News

Bank Of Maharashtra : बैंक ऑफ महाराष्ट्र अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं को बैंकिंग करियर बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ...

More Articles Like This