पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

Must Read

पुल के नीचे अज्ञात व्यक्ति की मिली  लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ कोण्डागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर स्थित नारंगी नदी पुल के नीचे आज एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश मिलने से पुल पर बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओपी रूपेश कुमार और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लोगो ने मृतक की पहचान कोण्डागांव थाना क्षेत्र के डोंगरीगुड़ा निवासी मनीराम सोरी की रूप में की है। फिलहाल लाश को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल के शवघर भेजा गया है। फिलहाल मौत कैसे हुई है इसकी जांच जारी है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This